फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी कर महिला के दिल से निकाला ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के कार्डियो सर्जरी विभाग ने एक जटिल सर्जरी कर महिला के दिल के चैंबर में स्थित ट्यूमर को निकालकर उसे नया जीवन दिया है। महिला अब पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुकी हैं।
विज्ञापन

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के कार्डियों सर्जन डॉ. अक्षय चौहान ने बताया कि देवप्रयाग निवासी 61 वर्षीय सुंदरी देवी सांस फूलने की समस्या को लेकर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. चंद्रमोहन बेलवाल की ओपीडी में आई थीं। महिला के अनुसार उन्हें बैठे-बैठे सांस फूलती रहती थी। इसके बाद महिला की इको जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि उनके दिल के बाएं चेंबर में 8.9 सेंटीमीटर का ट्यूमर है, जो कि खून के बहाव को रोक रहा है। इसकी वजह से मरीज के फेफड़ों का प्रेशर अत्यधिक बढ़ गया है और इसी के कारण मरीज की सांस भी फूल रही है। कार्डियो सर्जरी विभाग के डॉ. अक्षय चौहान, डॉ. अरत नाहक, डॉ. दीपक ओबेराय की टीम ने जटिल सर्जरी कर महिला के दिल से ट्यूमर को अलग कर दिया। अब मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गई हैं। डॉ. अक्षय चौहान ने बताया कि इस तरह का दिल का ट्यूमर 20 लाख लोगों में से एक में पाया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर महिला की सर्जरी अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क की गई है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एसएल जेठानी ने इस सफल सर्जरी पर पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें