फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चंडीगढ़ मार्का की 25 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के पास आबकारी विभाग के हत्थे चढ़े शराब तस्कर। विभाग
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों सुनील सिंह निवासी ऋषिकेश एवं राहुल डोभाल निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया है, जिनके वाहनों से चंडीगढ़ मार्का की 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह शराब वाहनों में सीट के नीचे और दरवाजों के पीछे बने गुप्त केबिनों में छिपाई गई थी, जिन्हें शादी और अन्य समारोहों में बेचने के लिए चंडीगढ़ से लाया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल भी मौजूद थीं।
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहनों में शराब तस्करी कर चंडीगढ़ से ऋषिकेश लाई जा रही है। दोनों वाहनों को पकड़ने के लिए विभाग ने योजना तैयार की। योजना के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को तीन पानी फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर से घेर कर रोक लिया।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि तलाशी ली गई तो दोनों वाहनों से अंग्रेजी शराब की 300 अवैध बोतलें बरामद हुई। बोतलों पर सेल इन चंडीगढ़ ओनली लिखा था। दोनों वाहनों में केवल चालक ही सवार थे। आरोपी सुनील सिंह निवासी ऋषिकेश एवं राहुल डोभाल निवासी देहरादून के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।


शराब तस्करी के लिए तैयार किए गए थे वाहन
आबकारी निरीक्षक प्रेेरणा बिष्ट ने बताया कि दोनों वाहनों को विशेष रूप से तैयार किया गया था। वाहनों में सीटों के नीचे व दरवाजों के पीछे विशेष केबिन बनाए गए थे। ऐसे वाहनों को तस्करों की भाषा में स्कीम वाहन कहा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें