फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो बता कर वसूली करने वाले धरे

Thu, 11 May 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
arresting - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजाजी नेशनल पार्क में घूमने आए पर्यटकों को डरा धमका कर उनसे रुपये ऐंठने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। हत्थे चढ़े युवक एंटी करप्शन ब्यूरो से जुड़े होने का रौब झाड़ते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। लक्ष्मणझूला थाना के चीला क्षेत्र में पुलिस ने पर्यटकों से जबरन वसूली करने वाले दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है आरोपी युवक अपनी बाइक में एंटी करप्शन ब्यूरो का बोर्ड लगाकर राजाजी नेशनल पार्क में घूमते थे। यहां इनका शिकार युगल जोड़े बनते थे, जो घूमने के लिए पार्क क्षेत्र में आते हैं। युवक खुद को पुलिस से संबंध बताते हुए युगल जोड़े को डरा धमकाकर वसूली करते थे।

बुधवार को पार्क क्षेत्र में रुड़की से घूमने आए एक युगल जोड़े को पार्क के कायदे कानून बताकर धमकाया और उनसे 1200 रुपये ऐंठ लिए, जिसकी सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से 3500 रुपये नकद, चार एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि हत्थे चढ़े आरोपी महदूदपुर, जिला हरिद्वार के हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके द्वारा कई पर्यटकों से अवैध वसूली करने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें