फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी संघर्ष में टस्कर हाथी की मौत

विज्ञापन
06 मोतीचूर रेंज के गूलर में दो हाथी के संघर्ष में एक हाथी की मौत। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
राजाजी नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई। दोनों हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

मोतीचूर रेंज की गुल्लर पड़ाव बीट में दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक टस्कर हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत की खबर का पता लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी ने बताया कि हाथियों के बीच संघर्ष लगभग सुबह तीन से चार बचे के बीच हुआ, जिसमें एक टस्कर हाथी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों टस्कर हाथियों के बीच संघर्ष लगभग डेढ़ घंटे से भी ज्यादा चला। हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के धब्बे व संघर्ष के निशान मिले हैं। मृत हाथी के शरीर पर कई जगह गहरे घाव मिले हैं। संभवत: दोनों हाथियों के बीच मादा हथिनी को लेकर आपसी संघर्ष हुआ होगा। आपसी संघर्ष में एक टस्कर हाथी ने दूसरे हाथी के शरीर पर अपने दांतों से गहरे घाव कर दिए, जिसके बाद हाथी की मौत हो गई। राजाजी नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. राकेश नौटियाल और डॉ. अमित ध्यानी ने हाथी के शरीर से अत्यधिक खून बहने से हाथी की मौत का कारण बताया। मृत हाथी के शरीर पर गहरे घाव मिले। मृत हाथी की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई गई। वहीं, मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि ने बताया कि दूसरे घायल हाथी की खोज की जा रही है। मृत हाथी का पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। मौके पर वन्य जीव प्रतिपालक एलपी टम्टा, डिप्टी रेंजर एसपी जखमोला, जेपी अंथवाल, नरेंद्र सिंह गुसाईं और विक्रम सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें