फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के सामने अवैध स्टैंड से हो रही परेशानी

विज्ञापन
ा9 आईएसबीटी के नकिंसी गेट के सामने प्राईवेट बसों के कारण लगता जाम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्रों से ऋषिकेश आने वाली निजी बसों के कारण आईएसबीटी के निकासी द्वार के सामने हर रोज जाम लग रहा है। यहां पर बसों को बीच रोड पर खड़ी देहरादून और हरिद्वार की सवारियां बिठाई जा रही हैं, जिससे बाहरी राज्यों के वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आईएसबीटी के सामने पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली जीएमओयू, टीजीएमओयू और यातायात कंपनी की निजी बस चालकों की ओर से बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर सवारियां बिठाई जा रही हैं। जिससे एक तरफा की रोड को बस चालकों ने सर्विस रोड बना दिया है। फुुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। आईएसबीटी की ओर ऑटो चालकों ने अवैध स्टैंड बना दिया है। ऐसे में एक ही मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही है, जिससे दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। आईएसबीटी चौकी पुलिस भी बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
यदि निजी बस चालक बीच सड़क पर बस खड़ी करके सवारियां बैठा रहे हैं तो गलत है। ऐसे बस चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द व्यवस्था दुरुस्त नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीसी ढौंडियाल, सीओ ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें