ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश की ओर से देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 वीर सैनिकों के निधन पर व्यापारियों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में राजीव मोहन अग्रवाल, सूरज गुलाटी, चंद्रमोहन नारंग, डीपीएस रावत, अजय गर्ग, राजेश भट्ट, अखिलेश मित्तल, सुनील उनियाल, विनोद अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, जितेंद्र खुराना, सचिन अग्रवाल और रमन भट्ट आदि उपस्थित थे। संवाद
जांबाज सैन्य अधिकारियों के निधन पर जताया शोक
ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन शाखा मुनिकीरेती ढालवाला की बैठक हुई। इसमें देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत उनकी टीम के जांबाज सैन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर शोक जताया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में शूरबीर सिंह चौहान, जबर सिंह पंवार, वीरेंद्र पोखरियाल, हंसलाल असवाल, हृदयराम सेमवाल, अनिता सेमवाल, शीला रतूडी, गोविंदराम सेमवाल, जयपाल सिंह नेगी, भगवती प्रसाद उनियाल, अनुसूया प्रसाद पैन्यूली, देवी प्रसाद रतूड़ी और भरत सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
-----
कैंडल जलाकर सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। आवासीय कल्याण समिति की ओर से श्रीराम मंदिर मैदान में दिवंगत सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। तमिलनाडु के कन्नूर में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समिति के सचिव सुनील कुटलैहडिया ने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में रामेश्वरी चौहान, सारिका कुटलैहडिया, कांता देवी, उर्मिला गुप्ता, सूरज, राजेश भट्ट, दया बिष्ट, नंदनी भंडारी और रजनी विश्नोई आदि उपस्थित थे। संवाद