फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्रीभरत मंदिर के ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। संतों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भरत मंदिर गद्दी के वर्तमान महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि महंत अशोक प्रपन्नाचार्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य ने कई कार्य किए। भरत मंदिर परिवार की ओर से कई संस्थाएं संचालित की जा रही हैं। महंत अशोक प्रपन्नाचार्य की ओर से जो काम अधूरे छोड़े गए थे उन्हें पूरा करने का काम किया जाएगा। भरत मंदिर परिवार की ओर से समय समय पर गरीबों और निराश्रितों की मदद की जाती रही है। कई बार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाता है।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने वालों में जयराम आश्रम अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, रामानुजाचार्य, गोपालाचार्य महाराज, स्वामी अखंडानंद महाराज, महंत विनय सारस्वत, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत हरिनारायणाचार्य महाराज, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल,
मेयर अनीता मंमगाई, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, बचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, दीप शर्मा, विनय उनियाल, रवि शास्त्री, श्रीधर पंडित, सुधीर कुकरेती, जयेंद्र रमोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें