फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी की पहुंच से बाहर ब्लैक फंगस का महंगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ब्लैक फंगस का इलाज आम आदमी के पहुंच से बाहर हो चुका है। इसके इलाज के लिए एम्फोटेरिसिन बी प्लेन और लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन का प्रयोग किया जा रहा है। एम्फोटेरिसिन बी प्लेन के एक इंजेक्शन की कीमत महज 320 रुपये है, जबकि लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी का एक इंजेक्शन पांच से सात हजार रुपये में मिलता है, लेकिन कम दुष्परिणाम होने के चलते लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन के 25 दिन के कोर्स के लिए मरीज के तीमारदारों को 7.5 लाख रुपये चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का महंगा इलाज मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए फिलहाल दो इंजेक्शनों एम्फोटेरिसिन बी प्लेन और लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी का प्रयोग किया जा रहा है। एम्फोटेरिसिन बी प्लेन इंजेक्शन की कीमत 320 रुपये है। मरीज को इसका एक इंजेक्शन रोज दिया जाता है। ऐसे में पूरे कोर्स के दौरान मरीज को 25 इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जिसका कुल खर्च आठ हजार रुपये होता है, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार एम्फोटेरिसिन से नेफ्रोटॉक्सिक (गुर्दों के लिए नुकसानदायक) होता है, इसलिए मरीजों की सुरक्षा के मद्देनजर चिकित्सक कम दुष्परिणाम वाले लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी का अधिक प्रयोग करते हैं। इसके एक इंजेक्शन की कीमत पांच से सात हजार रुपये है। मरीज को 25 दिनों के इलाज के दौरान रोजाना छह इंजेक्शन लगाए जाते हैं। ऐसे में मरीज को 150 इंजेक्शन का कोर्स कम से कम 7.5 लाख रुपये का होता है।
--------------
इंजेक्शनों की डोज पर निर्भर होती है मरीज की रिकवरी
एम्स ऋषिकेश म्यूकोरमामोइकोसिस कंट्रोल टीम के प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि ब्लैक फंगस के संक्रमण के स्तर और इंजेक्शन की डोज के अनुसार मरीज की रिकवरी का समय घट बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि मरीज को रोजाना लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी के छह इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी के एम्फोटेरिसिन बी प्लेन के मुकाबले कब साइड इफेक्ट होते हैं।
विज्ञापन

---------------
वर्जन
केवल स्वास्थ्य विभाग केे माध्यम से एम्फोटेरिसिन बी प्लेन और लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की आपूर्ति की जा रही है। एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन की कीमत 320 रुपये है, जबकि लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की कीमत पांच से सात हजार रुपये है। मरीज और संस्थान को डिमांड के अनुसार स्वास्थ्य निदेशालय के बैंक खाते में इंजेक्शन की धनराशि का पूरा भुगतान करना होता है।
विज्ञापन

-अनीता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें