फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1037 लोगों की कोविड-19 जांच, 98 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में 1037 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें 98 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को 69 लोगों का रैपिड एंटीजन और 210 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। इसमें रैपिड में एक और आरटीपीसीआर में 53 लोग संक्रमित मिले हैं। नगर निगम में 12 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें दो लोग संक्रमित मिले हैं। मुनिकीरेती में 529 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें सात लोग संक्रमित मिले हैं। उधर, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक में 217 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें 35 लोग संक्रमित मिले हैं।
---------
कुनांऊ और चीला गांव में लिए 70 सैंपल
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम शुक्रवार को कुनांऊ और चीला गांव पहुंची। टीम ने गांव में 70 लोगों की कोविड-19 जांच की। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम यमकेश्वर ब्लॉक के करीब 75 गांव पहुंच चुकी है। इन गांवों से टीम ने पांच हजार सैंपलिंग कर दी है, जिसमें अब तक करीब 400 ग्रामीण संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें