फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर ऑन करते ही घरों में उपकरण फुंके

Thu, 17 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरभद्र मार्ग स्थित आवास विकास क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर लोगों के लिए मुसीबत बन गया। नए ट्रांसफार्मर को जैसे ही ऊर्जा निगम द्वारा चालू किया गया, इससे आसपास के दर्जनों घरों में हाई वोल्टेज से इलेक्ट्रानिक उपकरण और ट्यूब लाइटें फुंक गई। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नगर पालिका सभासद ने ऊर्जा निगम से प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। यह अप्रत्याशित घटना आवास विकास कालोनी क्षेत्र में बीती रात हुई। बताया जा रहा है क्षेत्र में विभाग का विद्युत सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके तहत नए पोल और तार लगाने के बाद लो-वोल्टेज की समस्या वाले आवास विकास कालोनी के ब्लॉक ए-1 में पुराने ट्रांसफार्मर की जगह अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।

बताया जा रहा है ट्रांसफार्मर को मेन लाइन से जोड़ने में शाम हो गई। कार्य पूरा करने के बाद रात को जैसे ही ट्रांसफार्मर से घरों में बिजली की सप्लाई दी गई, इससे जुड़े कई घरों में हुए धमाकों की आवाज से दहशत फैल गई। अचानक हाई वोल्टेज आने से स्थानीय निवासी पीएस भंडारी, दिनेश पंत, संतराम, प्रेमनाथ, बृजमोहन कुकरेती, तोताराम, बीएस कैंतुरा, वीरेंद्र गैरोला, विनय दिवाकर, विजय नेगी, धर्मानंद तिवाड़ी, सुनील जायसवाल, कविता, दिनेश पयाल आदि के घरों में ट्यूब लाइट, सीएफएल, फ्रीज, टीवी, सैट अप बॉक्स, टुल्लू पंप, घर की वायरिंग फुंक गई।
विज्ञापन


जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बुधवार सुबह प्रभावितों ने नुकसान की जानकारी क्षेत्रीय सभासद अशोक पासवान को दी। सभासद ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से सभी परिवारों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।


इनकी सुनिए
आवास विकास कालोनी में आरपीडीआरपी के तहत विद्युत सुधारीकरण कार्य चल रहा है। उक्त कार्य एक प्राइवेट एजेंसी करा रही है। नए ट्रांसफार्मर से संभवत: न्यूट्रल ट्रीप होने के कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंके हैं। निगम के अवर अभियंता को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।-धर्मवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें