फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कोहरे में बचाव के लिए रोडवेज प्रशासन बसों में लगा रहा पीले बल्ब

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड और धुंध के बढ़ते असर को देखते हुए रोडवेज ऋषिकेश डिपो ने पुरानी बसों में फॉग लाइट की जगह ऑल वेदर बल्ब लगाने शुरू कर दिए हैं। कुछ बसों में यह बल्ब लगा दिए गए हैं। कुछ बसों में बल्ब उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

सर्दियों में ऋषिकेश-दिल्ली, ऋषिकेश-कानपुर, ऋषिकेश-लखनऊ, ऋषिकेश-अमृतसर, ऋषिकेश-बरेली रूट पर रात के समय बसों का संचालन होता है। इन बसों में से अधिकांश बसें पुरानी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रोडवेज की ओर से करीब 25 से अधिक बसों में फॉग लाइट लगाई गई हैं। अन्य बसों के लिए पीले बल्ब मंगाए गए हैं। मुख्यालय से बल्ब आने के बाद अन्य बसों में भी लगाए जाएंगे। नई बसों में पहले से ही फॉग लाइट लगी हैं।

रोडवेज की कुल 57 बसें हैं। कुछ बसाें में बल्ब लगाए जा रहे हैं। कुछ बसों में पहले ही बल्ब लगाए जा चुके हैं। बल्ब उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय डिमांड भेजी गई है। नई बसों में फॉग लाइट पहले से ही लगकर आ रही है। - विनोद गर्ग, सीनियर फोरमैन, रोडवेज वर्कशाॅप, ऋषिकेश डिपो
विज्ञापन


ऐसे में परिवहन निगम की बसों में अलग से फाग लाइट लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसके स्थान पर आल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। इससे कोहरे, बारिश के दौरान भी सड़क पर बेहतर दृश्यता मिलने की उम्मीद है।

परिवहन निगम की ओर से संचालित सभी बसों में इन बल्बों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कोहरे और धुंध के दौरान सड़क पर रोशनी समान रूप से बनी रहेगी। सर्दियों में रात के समय घना कोहरा होने पर दृश्यता कई बार बेहद कम हो जाती है। ऐसे में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। चालकों को बस की गति कम करके बेहद सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें