ऋषिकेश। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आर्मी बैंड की धुनों के बीच निकली यात्रा में पूरा संस्थान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में हेल्थ केयर वर्कर, प्रशासनिक कर्मचारी और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यात्रा में डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री, डॉ. संजीव कुमार मित्तल, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. भारत भूषण, डॉ. रवि कुमार, प्रो. स्मृति अरोड़ा, मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनिता रानी कंसल, कमांडेंट अनिल चंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलोय मोहंती समेत बड़ी संख्या में संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।