ऋषिकेश। आईएसबीटी में जल संस्थान ऋषिकेश की लापरवाही से नगर निगम परिसर में दिनभर में हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। यहां पर पेयजल लाइन में लीकेज होने के कारण जल संस्थान की ओर से पाइप पर लकड़ी का डाट लगाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से जल संस्थान के स्थानीय अधिकारियों को लीकेज ठीक करने के लिए कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। वहीं जल संस्थान के जल कल अभियंता को फोन किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।