फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में परिवार के तीन सदस्य घायल

Fri, 26 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरभद्र मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख किशोरी को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा बीते बुधवार देर रात हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोहन प्रसाद (42)  पुत्र सुंदर प्रसाद निवासी वीरपूर खुर्द स्कूटी से 12 वर्षीय पुत्र जतिन और 17 वर्षीय पुत्री अंजली को लेकर ऋषिकेश बाजार से घर आ रहे थे। इसी बीच वीरभद्र मार्ग पर आवास विकास कालोनी के समीप सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक ऑटो ने टक्कर मार दी।

हादसे में पिता, पुत्र और पुत्री घायल हो गए। सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात खराब होने के कारण चिकित्सकों ने किशोरी को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर मिलने पर ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें