स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह हिमोत्सव- 2024 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ।
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल और डॉ. विजेंद्र चौहान ने संस्थापक डॉ. स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिमोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ फिजियोथैरेपी की छात्राएं पलक एंड ग्रुप ने राम आएंगे भजन पर प्रस्तुति के साथ किया।
हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एचएसएसटी) से सोनिया ग्रुप ने गढ़ संस्कृति की प्रस्तुति दी। योगा कॉलेज से वैष्णवी ग्रुप की बॉलीवुड गीत पर प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। बायो साइंसेज कॉलेज प्राची ग्रुप ने दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत को डांस के साथ प्रस्तुत किया।
पौड़ी गढ़वाल तोली में स्थित गौरी हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राएं ने जीतू-बगडवाल की कहानी पर आधारित डांस ड्रामा की यादगार प्रस्तुति दी। एमबीबीएस की छात्राएं रिया आर्य व सौम्य रावत ने मराठी डांस, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग से कल्पना ग्रुप ने गुजराती डांस की धमाकेदार प्रस्तुति से रंग जमाया। इस अवसर पर डॉ. रेनू धस्माना, कुलसचिव डॉ. मुकेश बिजल्वाण, डॉ. मीना हर्ष, डॉ. ज्योति द्विवेदी, डॉ. अनुराधा कुसुम, डॉ. पियूष राय, प्रिया जेपी, सुरेश चंद्र, अनुपमा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।