फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेन

Thu, 07 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
भीड़
विज्ञापन
अर्द्घकुंभ के स्नान पर्व में बाहरी प्रांतों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना के चलते रेलवे ने यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। बृहस्पतिवार से हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच तीन अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अर्द्घकुंभ का स्नान पर्व है। लिहाजा रेलवे ने बाहरी प्रांतों से तीर्थनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया कराने की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए तीन अतिरिक्त स्पेशल मेला ट्रेन सात से नौ अप्रैल तक चलेगी।

स्पेशल मेला ट्रेन सुबह 6.25 बजे हरिद्वार से ऋषिकेश और 6.55 बजे ऋषिकेश से हरिद्वार, 10.55 बजे और शाम 4.45 बजे ऋषिकेश से हरिद्वार प्रस्थान करेगी। स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि स्पेशल मेला ट्रेन के साथ मुरादाबाद रेलवे मंडल ने स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य सुविधा केंद्र खोला है।
विज्ञापन


केंद्र में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। टिकट बुकिंग काउंटर में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो, इसके लिए स्नान पर्व पर 13 अतिरिक्त बुकिंग काउंटर क्लर्क की ड्यूटी रहेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत बीएसएफ, आरपीएफ और जीआरपी के जवान संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए हैं।

बांदीकुई दो घंटे विलंब से पहुंची
रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजे आने वाली बांदीकुई पैसेंजर दो घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेन के देरी से आने के कारण यात्रियों को दिक्कत हुई। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पैसेंजर के विलंब होने की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें