फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशेड़ी चोर

विज्ञापन
लक्ष्मणझूला रोड स्थित भैरव मंदिर कालोनी में हुई चोरी के बाद कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चोर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला रोड स्थित भैरव मंदिर कॉलोनी में घर से लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ करने वाले तीन नशेड़ी चोर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अरोपियों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर को जॉनीपाल पुत्र राजकुमार पाल निवासी 532 भैरव मंदिर, लक्ष्मणझूला रोड, ऋषिकेश जनपद देहरादून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर उनके बंद घर में घुसकर अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन ले उड़े हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया। बीती 20 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर बस अड्डा ऋषिकेश के पास से अमर सिंह उर्फ पर्रा (19), हाल निवासी- गली नंबर 34, शीशमझाड़ी, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, मूल निवासी-ग्राम पांगरखाल, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल, राजा उर्फ चोटी (18) निवासी गली नंबर 18, चंद्रेश्वरनगर थाना कोतवाली ऋषिकेश और रजत कुमार (19), निवासी- गली नंबर पांच चंद्रेश्वरनगर थाना कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि वे तीनों नशे के के आदी हैं। अपना नशा एवं अन्य शौक पूरे करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। रात में मौका देखकर उन तीनों ने एक घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया। वे चोरी के सामान को बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें