फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजराजेश्वरी मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
राजराजेश्वरी मंदिर में चोरी की सूचना के बाद मंदिर के बाहर खड़े लोग - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोमेश्वर नगर के गली नंबर आठ के राज राजेश्वरी मंदिर में चोरों ने बीते बुधवार देर रात हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मंदिर से चार चांदी के छत्तर और एक चांदी की मूर्ति चुरा ली है। मंदिर स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजजेश्वरी मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब भक्तगण मंदिर में पूूजा-अर्चना के लिए आए तो मंदिर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। इसकी सूचना भक्तों ने उन्हें दी। सूचना के बाद वह तुरंत मंदिर पहुंचे। मंदिर में देखा तो मंदिर के दो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो मंदिर से चार चांदी के छत्तर, मां भगवती की एक चांदी की मूर्ति गायब थी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में चोरों ने आलमारी, संदूक का लॉक और मंदिर में रखी दानपेटी को खंगालकर सारा सामान इधर-उधर बिखेर रखा था। पुजारी ने बताया कि गनीमत रही कि दो दिन पहले ही उन्होंने मंदिर में रखी दानपेटी के अंदर पैसे और माता का एक बड़ा छत्तर संभाल कर रख दिया था। लेकिन फिर भी मंदिर में करीब 50 हजार से अधिक की चोरी हुई है। मंदिर में चोरी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दे दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है। जल्द पुलिस चोरों को पकड़ लेगी।
साईं मंदिर में भी चोरी का प्रयास
ऋषिकेश। सोमेश्वरनगर के राजराजेश्वरी मंदिर में चोरी करने के बाद चोरों ने नंदु फार्म स्थित साईं मंदिर में भी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन चोरों को यहां सफलता नहीं मिली। आसपास हलचल और लोगों की आवाजाही होने से चोर यहां चोरी करने में नाकाम रहे। चोरों ने सप्ताहभर पहले इसी साईं मंदिर की दानपेटी में हाथ साफ किया था। दानपेटी को चोरों ने जंगल में फेंक दिया था। यही नहीं नंदुफार्म में चोरों ने एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार के घर को भी खंगाला था। लेकिन कोतवाली पुलिस अभी तक इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित रही है। जिसके चलते चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें