फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृदा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे किसान

विज्ञापन
डोईवाला में कृषि विभाग की ओर से आयोजित मृदा परीक्षण कार्यक्रम में मिट्टी के बारे में जानकारी देत? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। कृषि विभाग की ओर से मृदा स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को मृदा का परीक्षण समय समय पर कराने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि खेतों में मृदा बेहतर होने पर ही अच्छा उत्पादन हो सकेगा।
विज्ञापन

ब्लाक कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने कहा कि किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की उर्वरता की पहचान जानने के लिए मृदा का परीक्षण कराना चाहिए। ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही किसानों में मृदा आदि को लेकर जागरूकता बनती है। कृषि अधिकारी इंदु गोदियाल ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग सक्रियता से काम कर रहा है। कार्यक्रम में डॉ. डीवी सिंह, डॉ. देवीदीन यादव, कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी अभिलाषा भट्ट, कृषि अधिकारी डीएस असवाल, उद्यान अधिकारी निधि थपलियाल, किसान उम्मेद वोरा, रेणु बाला, पुष्पराज बहुगुणा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश कांबोज, विनय, हरदयाल आदि मौजूद थे।
सरकारी कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करे अधिकारी
डोईवाला। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमदिंर सिंह बाउ ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को सरकारी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार उचित तरीके से करना चाहिए। जिससे किसानों का लाभ मिल सके। कहा कि कृषि विभाग आदि अन्य सभी विभागों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और होने वाले कार्यक्रमों के बारे में किसानों और अन्य लोगों को योजनाबद्ध तरीके से सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें