उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी की पहल पर आईडीपीएल मैदान में गोल्ड कप टी20 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। क्लब कोच दुर्गेश पुन ने बताया कि ऑल इंडिया क्रिकेट चैंपियनशिप 25 से 31 दिसंबर तक उड़ीसा में खेला जाएगा।
टीम में 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम चयन के मौके पर राजेश नेगी, अमित कुमार, शक्ति, असाद आलम, राहुल पुन, गणेश पुन, सुनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।