स्पर्श गंगा दिवस पर पूर्णानंद इंटर कालेज मुनिकीरेती में स्कूली बच्चों का संबोधित करते शिक्षक।
- फोटो : amar ujala
स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से गंगा को साफ-स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। गंगा स्पर्श दिवस के उपलक्ष्य में स्पर्श गंगा क्लब, पूर्णानंद राजकीय इंटर कालेज मुनिकीरेती, राजकीय इंटर कालेज तपोवन के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।
तपोवन और मुनिकीरेेती में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों से गंगा को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी दिनेश चंद्र गौड, खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा ने कहा कि विकास की दौड़ में पर्यावरण के साथ गंगा को नुकसान पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि लोगों को अपने स्तर से गंगा में कूड़ा न फेंकने की अपील करें। स्पर्श गंगा समन्वयक पीएल रतूड़ी ने कहा कई बार आम लोग भी गंगा में प्लास्टिक, कूड़ा, कचरा फेंक कर व गंगा में स्नान करते वक्त साबुन का उपयोग कर गंगा के पानी को दूषित करते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि आज गंगा को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए सभी लोगों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। रैली में छात्र-छात्राओं ने लोगों को गंगा को साफ-स्वच्छ रखने की अपील की। इस मौके पर वीएन लाल, राजेंद्र प्रसाद कुकरेती, विजयपाल, नवीन बडोनी आदि उपस्थित रहे।