फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू का संदेश लेकर साईकिल पर निकले अर्द्धसैनिक बलों के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अर्द्धसैनिक बलों के 500 जवान अहिंसा, नशामुक्त समाज और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुकता के लिए साइकिल पर निकले हैं। माथे पर तिरंगा लगाए साइकिल रैली जहां-जहां से गुजरती है, वहां-वहां लोग फूलों की बारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


रैली में शामिल उत्तराखंड से बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रमोद कुमार जोशी जोकि बीएसएफ की टीम लीडर भी हैं, ने बताया कि पोरबंदर से शुरू हुई यात्रा का उद्देश्य महात्मा गांधी के दिए मंत्र अहिंसा नशामुक्त समाज और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। रैली में 100 बीएसएफ, 100 सीआरपीएफ, 65 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, 65 आईटीबीपी, 70 सशस्त्र सीमा बल, 50 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और 50 असम राइफल्स के जवान शामिल हैं।

जवान गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न पड़ावों से 1700 किलोमीटर की दूरी तय कर दो अक्तूबर को राजघाट नई दिल्ली पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा। डिप्टी कमांडेंट पीके जोशी ने बताया कि रैली में शामिल अधिकारी और जवान जहां-जहां से गुजरेंगे वहां-वहां लोगों को महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें