फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में आरपीएस ने निर्मल ज्ञान दान अकादमी को 2-1 से पराजित कर फुटबॉल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। शनिवार को ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल का फाइनल मुकाबला आरपीएस व निर्मल ज्ञान दान अकादमी के बीच खेला गया। आरपीएस ने निर्धारित समय पर दो गोल कर निर्मल ज्ञानदान अकादमी को 2-1 से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इसमें आरपीएस के देवांश पुंज व राहुल ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
आरपीएस व एसबीएम इंटर कॉलेज के बीच होने वाले क्रिकेट के फाइनल मुकाबले को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक बीएन खन्ना, प्रधानाचार्य एसएस भंडारी, पूर्व एयर फोर्स के अधिकारी डीपी रतूड़ी ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मनित किया। समिति अध्यक्ष बीएन खन्ना ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर खेल शिक्षक दिनेश पैन्यूली, शिवम भारद्वाज व रजित अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।