फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर 339.00 मीटर तक पहुंचा

विज्ञापन
पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करण वोहरा को भूमि कटाव के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। रविवार रात पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार के मुकाबले गंगा का जलस्तर 22 सेमी बढ़ा है। फिलहाल गंगा चेतावनी निशान से करीब 40 सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन

पर्वतीय इलाकों में बारिश से गंगा नदी इस समय उफान पर है। त्रिवेणी घाट पर गंगा नीचे की सीढ़ियों तक पहुंच गई है। गंगा में पानी के साथ बड़ी बड़ी लकड़ी की डाटें बहकर आ रही हैं। वहीं केंद्रीय जल आयोग की टीम भी गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर 338.88 था, जो सोमवार को 339.00 रिकार्ड किया गया। बारिश के कारण जंगलों में छोटे नालों पर भी पानी चलते लगा है। इससे चंद्रभागा नदी भी उफान पर आ गई है। चंद्रभागा नदी के कारण कटाव होने से नदी का पानी भी मटमैला हो गया है। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है।

नदी का जल स्तर बढ़ने पर नदी के बीचो बीच फंसे मवेशी।- फोटो : RISHIKESH

रविवार देर रात बारिश के बाद बढ़ा गंगा का जलस्तर।- फोटो : RISHIKESH

त्रिवेंणी घाट में आरती स्थल तक पहुंचा गांगा का जलस्तर।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें