फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 10 लाख रुपये से होगा खेल मैदान का कायाकल्प

Fri, 02 Jan 2026 09:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज दिउली और क्षेत्र के खिलाड़ियों को होगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज दिउली और क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने विद्यालय के खेल मैदान की सूरत बदलने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है। इस बजट से मैदान का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन मिल सकेंगे।
ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान दिउली इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं। सीता चौहान ने बताया कि विद्यालय का खेल मैदान ऊबड़-खाबड़ है। कई स्थानों पर नुकीले पत्थर निकले हुए हैं, जिसमें कई बार खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण खेल मैदान जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हुआ है। बाउंड्री दीवाल न होने से बेसहारा पशु विद्यालय प्रांगण में घुसकर पेड़ पौधों को नष्ट कर देते हैं। 10 लाख की लागत से इंटर कॉलेज ग्राउंड का समतलीकरण, चहारदीवारी और घास लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. नंद किशोर गौड़ ने बताया कि जीआईसी दिउली में विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ, ब्लॉक स्तरीय शरद कालीन प्रतियोगिता, ब्लॉक स्तरीय एथलीट प्रतियोगिताएं, शीत कालीन प्रतियोगिताएं, संकुल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। मैदान का समतलीकरण होना खेल प्रतिभाओं के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें