फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज कैंपस में छात्र संघ चुनाव का शोर

विज्ञापन
19 महाविद्यालय ऋषिकेश में प्रत्याशी का प्रचार करते उनके समर्थक - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
पीजी ऑटोनामस कॉलेज, ऋषिकेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में छात्र संघ चुनाव होने की उम्मीद है। छात्र संगठनों के कार्यकर्ता अभी से छात्र-छात्राओं को वोट के लिए रिझाने में जुट गए हैं। कॉलेज के गेट फ्लैक्स, बैनर, होर्डिंग्स से पट गए हैं। उन्हें हैंडबिल देते, कैंपेन करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

कॉलेज के चुनाव प्रभारी एनपी नगवाल ने बताया कि इस साल भी लिंगदोह कमेटी के नियमों के अनुसार छात्र संघ चुनाव होंगे। बताया कि बीते मंगलवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदेश के सभी कॉलेजों की बैठक देहरादून में हुई थी। कहा कि जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
----
25 के बाद करेंगे प्रत्याशी घोषित
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं का कहना है कि ऋषिकेश कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए शीघ्र ही चुनाव प्रभारी तैनात किया जाएगा और 25 अगस्त के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

-----
चुनाव के दौरान बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर होगी रोक
छात्रसंघ चुनाव के दौरान कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ दयाधर दीक्षित ने बताया कि इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। इसमें ममता नैथानी, भरत सिंह, पूजा कुकरेती, चतर सिंह नेगी, प्रीतपाल सिंह, डॉ रूबी तबस्सुम और सीमा पांडे शामिल हैं।
-----
पूर्व छात्र भी दिख रहे कॉलेज में
छात्रसंघ चुनाव में को देखते हुए इन दिनों पूर्व छात्र भी कॉलेज में नजर आ रहे हैं। वह छात्र छात्राओं की प्रवेश आदि समस्याओं की दिक्कत को दूर कर रहे हैं। इनमें रवि कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, राहुल कुमार, पंकज मैठाणी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

-----
छात्र छात्राएं चाहें ऐसा छात्र संघ अध्यक्ष....
छात्र संघ अध्यक्ष ऐसा हो, जो कॉलेज के छात्र-छात्राओं के संग सुख-दुख में खड़ा हो। साथ ही यहां की साफ-सफाई पर भी ध्यान दे।
मनीष निषाद, बीए प्रथम वर्ष
----
छात्र-छात्राओं को जरूरत पड़े तो उनके साथ खड़ा होने वाला छात्र संघ अध्यक्ष बनना चाहिए। जो कॉलेज के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे।
मुस्कान मुल्तानी, बीकॉम द्वितीय वर्ष
----
कॉलेज के हितों के लिए संघर्ष करने वाला छात्र संघ अध्यक्ष होना चाहिए। जो कॉलेज में साफ-सफाई, पानी आदि की व्यवस्थाओं को और बेहतर करवा सके।
श्रद्घा, बीए अंतिम वर्ष
----
कॉलेज की पढ़ाई की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहने वाला छात्रसंघ अध्यक्ष चुना जाना चाहिए। जो कॉलेज में विकास कार्यों को करवा सके।
अभिषेक वशिष्ठ, एमकॉम प्रथम वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें