फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में खरसिया, खो-खो में तिमली जीते

विज्ञापन
खेल मैदान पूर्णानंद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अंकों के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मुनिकीरेती। श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद कालीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज खरसिया ने पहला मैच जीता। वहीं, अंडर 17 बालक वर्ग के खो-खो में तिमली विजेता रहा।
विज्ञापन

मुनिकीरेती स्थित विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में अंडर 17 में 16, अंडर 19 में 8 और अंडर 14 में पांच टीमें भाग ले रही हैं। अंडर 19 बालक वर्ग के कबड्डी के पहले मैच में राजकीय इंटर कॉलेज खरसिया ने राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर को 7-2 से हराया। अंडर 17 बालक वर्ग खो खो के पहले मैच में राजकीय इंटर कॉलेज खरसारा को हराकर राजकीय इंटर कॉलेज तिमली विजेता रहा। अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी का पहला मैच राजकीय इंटर कॉलेज आगर और पूर्णानंद इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें पूर्णानंद इंटर कॉलेज विजेता रहा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी विशेष रुचि रखने की आवश्यकता है। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर सभासद सुभाष राणा, जिला खेल समन्वयक श्याम सिंह परिहार, ब्लॉक खेल समन्वयक राजू भारती, दिनेश राणा, रफीक अहमद, दाता राम, प्रदीप राणा, जयंत कुमार, संजीव नेगी, महेश पालीवाल, सुमित कुकुशाल, विक्रम बिष्ट, चंद्रपाल सिंह, धनदेव सिंह, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें