फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डीजे की धुन पर जमकर झूमे, रात 12 बजते ही बोले... हैप्पी न्यू ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
I रात भर जश्न में डूबे रहे दिल्ली, हरियाणा, राज्यस्थान और महाराष्ट्र से आए पर्यटकI
विज्ञापन


रविवार रात नए साल 2024 का स्वागत धूमधड़ाके के साथ हुआ। डीजे की धुन पर थिरक रहे युवा रात 12 बजते ही खुशी में एक साथ बोले हैप्पी न्यू ईयर...। शहर के होटल और कैंपों में आयोजित पार्टियों में युवाओं और पर्यटकों ने जमकर मौज-मस्ती की। आसमान में आकर्षक आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिला।

रविवार देर शाम तपोवन, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में संचालित होटल पर्यटकों से पैक रहे। होटलों में पर्यटक नए साल के जश्न की तैयारियों में डूबे रहे। हेंवलघाटी अंतर्गत रत्तापानी, घट्टूगाड़, गरुडचट्टी, मोहनचट्टी, बैरागढ़, नैल, बिजनी, शिवपुरी, क्यार्की, तपोवन आदि क्षेत्रों में संचालित कैंप पर्यटकों से गुलजार रहे।
विज्ञापन




दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत विभिन्न प्रांतों से आए सैलानी देर रात तक कैंपों में नए साल के जश्न में डूबे रहे। कैंपों में पर्यटकों ने डीजे, बॉर्न फायर, आतिशबाजी, केक कटिंग आदि का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटकों की भीड़भाड़ से कैंप संचालक और होटल स्वामियों के चेहरे खिल उठें।
विज्ञापन


होटल संचालक अनुसूया प्रसाद पांडेय, कैंप संचालक त्रिवेंद्र नेगी ने बताया कि होटल और कैंप पर्यटकों से पैक रहे। कई पर्यटकों ने ऑफलाइन होटल और कैंप बुक कराए लेकिन फुल होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें