नववर्ष मनाने के लिए योगनगरी पहुंचने वाले पर्यटकों के वाहनों की भीड़ रही। वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला होते हुए ऋषिकेश भेजा गया। ऋषिकेश से शिवपुरी तक वाहन फर्राटा भरते रहे। नीलकंठ मार्ग पर अन्य दिनों के मुकाबले वाहनों का दबाव कम था। हालांकि शहर के कुछ मार्गों पर वाहनों की भीड़ रही।
रविवार सुबह 10 बजे बाद पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला भेज दिया था। जबकि स्थानीय वाहन हाईवे से आते रहे। वहीं दिल्ली जाने वाले वाहनों की भीड़ ज्यादा होने पर नटराज चौक से भानियावाला होकर हरिद्वार भेजा गया। वहीं मुनिकीरेती क्षेत्र में वाहनों का ज्यादा दबाव नहीं रहा।
नीरगड्डू शिवपुरी तक वाहन फर्राटा भरकर चलते रहे। स्कूली बच्चों की छुट्टी एक सप्ताह पहले होने के कारण कई लोग तीन दिन पहले ऋषिकेश पहुंच गए थे। ऐसे में हाईवे पर जाम जैसी स्थिति नहीं हुई। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से बनाए गए प्लान से जाम जैसी स्थिति नहीं आई।
31 दिसंबर मनाने के लिए पर्यटकों ने होटल, रिजॉर्ट और कैंपों में अग्रिम बुकिंग की थी। कुछ पर्यटक शुक्रवार, कुछ शनिवार को ऋषिकेश पहुंच गए थे। 31 दिसंबर को हाईवे पर जाम जैसी हालत होने की जानकारी और हाईवे पर कोहरा लगा होने के कारण अधिकांश पर्यटक समय से ऋषिकेश पहुंच गए थे।
Iसीएम के आते ही डायवर्ट किए गए वाहनI
सीएम पुष्कर सिंह धामी के सिंगटाली स्थित ताज होटल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के कारण मुनि की रेती पुलिस की ओर से वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया था। हाईवे पर वाहनों की लाइन लगने बाद पुलिस ने मुनि की रेती की ओर से जाने वाले वाहनों को देहरादून तिराहा से नटराज चौक होते हुए तपोवन भिजवाया।
I
I
Iपूर्व प्लान के अनुसार दिल्ली हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला होकर ऋषिकेश भेजा गया। स्थानीय वाहनों को नेपालीफार्म से राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से ऋषिकेश भेजा गया। वहीं वापस जाने वाले वाहनों को नटराज चौक से भानियावाला चौक होते हुए हरिद्वार भेजा गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी। - संदीप नेगी, सीओ ऋषिकेशI