ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट पर गंगा में एक अधेड़ व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में छलांग लगा दी। व्यक्ति को गंगा में बहता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक अधेड़ व्यक्ति त्रिवेणीघाट पहुंचा। व्यक्ति ने पीठ पर बैग लगा रखा था। त्रिवेणीघाट में कुछ देर घूमने के बाद व्यक्ति ने घाट पर फक्कड़ बाबाओं को दान दिया। उसके बाद उसने तेजी से गंगा में छलांग लगा दी। त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।