कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी के लिए चर्चा की गई। इस दौरान छात्र नेता हिमांशु जाटव के नाम पर भी चर्चा हुई। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई की ओर से अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की बात कही।
रविवार को ऋषिकेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि एनएसयूआई और कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता के बारे में चर्चा की गई है। इस संबंध में दो दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की ओर से एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी को सहमति पत्र भेजा गया है। जिसमें की हिमांशु जाटव को एनएसयूआई से अधिकृत छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में घोषित करने की मांग की गईं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि हर चुनाव में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता को ही छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिसको एनएसयूआई से टिकट मिलेगा उसे ही चुनाव लड़ाएंगे। बैठक में जयेंद्र रमोला, नीलम तिवारी, शैलेंद्र बिष्ट, जगत सिंह, भगवान पंवार, प्यारेलाल जुगराण, त्रिलोकी नाथ तिवारी, राजेंद्र कोठारी, विवेक तिवारी, गौरव राणा, सिंगराज पोसवाल, अशीष, विवेक तिवारी, अजय धीमान, इमरान, ऋषभ राणा आदि मौजूद रहे।