फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोटेक ने आईटी और फार्मेसी ने एमबीए को हराया

Tue, 28 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूरो/ ऋषिकेेश।
विज्ञापन
एमआईटी ढालवाला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीम। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
एमआईटी ढालवाला में अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता के सातवें दिन सोमवार को क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताए आयोजित की गई। क्रिकेट मैच में एमबीए की टीम को पराजित कर फार्मेसी विभाग की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन



पहला क्रिकेट मैच आईटी और बायोटेक विभाग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में बायोटेक की टीम ने 141 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछे करने उतरी आईटी विभाग टीम 12 ओवर में महज 126 रन ही बना पाई। दूसरा मुकाबला एमबीए और फार्मेसी विभाग के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी फार्मेसी विभाग की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एमबीए की टीम महज 98 रनों पर ही पस्त हो गई। फार्मेसी ने एमबीए टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।    
विज्ञापन


  
मॉर्डन स्पोर्ट्स वीक प्रतियोगिता में बैडमिंटन बालक वर्ग में पॉलिटेक्निक विभाग के आशीष चौहान ने प्रतियोगिता जीती। फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच आईटी व पॉलिटेक्निक विभाग के बीच खेला गया। पॉलिटेक्निक विभाग के विपिन सेमवाल के शानदार तीन गोल की बदौलत आईटी विभाग को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा।


बालीवॉल मैत्रीपूर्ण मैच आईटी-ए व आईटी-बी के बीच खेला गया। आईटी-ए ने आईटी-बी को सीधे सेटों में 3-2 हराया। इस मौके पर संस्थान निदेशक रवि जुयाल, अखिलेश बिजल्वाण, प्रदीप पोखरियाल, डा. सुनील कुमार, सुदीप सारस्वत, अजय तोमर, डा. रजनीश पांडेय, संदेश भंडारी, साहिल, जनक थापा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें