फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कार में जबरन बैठाकर ले जाने प दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। टोल प्लाजा से एक युवती को कार में जबरन बैठाकर ले जाने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल नांकेबंदी कर दी। बाद में कार हरिद्वार में पकड़ने पर पुलिस को राहत रही।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह टोल प्लाजा लच्छीवाला पर एक युवती को एक कार में जबरन बैठाकर ले जाता देख किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो कई क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई। कोरोना कर्फ्यू के कारण सड़कों पर कम यातायात होने के चलते कार तेजी से डोईवाला कोतवाली क्रास करते हुए हरिद्वार की ओर निकल गई। मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि सुबह जैसे पुलिस को सूचना मिली तो सभी प्वांइट पर चेकिंग शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि बाद में कार को हरिद्वार में पकड़ लिया गया था। मामले की छानबीन वहीं से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें