फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

Tue, 17 Mar 2026 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोलने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


ट्रस्ट तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा, जोशीमठ, गोविंदघाट और घांघरिया में अपनी धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था करता है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्षों से यात्रा को इस वर्ष थोड़ा पहले आरंभ करने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। इस वर्ष चारधाम के कपाट अप्रैल माह में खोले जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि प्रदेश सरकार चारधाम तथा श्री हेमकुंड साहिब आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें