फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘न्यायपालिका की गरिमा के अनुरूप कार्य करें’

Sun, 07 Aug 2016 01:22 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
न्यायपालिका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय नैनीताल वीके बिष्ट ने कहा कि आमजन को न्याय मिले, इसके लिए बार और बैंच के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। एक-दूसरे का सम्मान जरूरी है। नसीहत दी कि अधिवक्ता न्यायपालिका की गरिमा के अनुरूप कार्य करें। साथ ही समाज के सजग प्रहरी बनकर विश्वास जागृत करें। उन्होंने बार एसोसिएशन की लंबित मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शनिवार को कोर्ट परिसर पहुंचे प्रशासनिक न्यायमूर्ति वीके बिष्ट ने विभिन्न न्यायालयों का निरीक्षण किया। ऋषिकेश बार एसोसिएशन के बार भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि न्यायालय न्याय का मंदिर है। इंसाफ के लिए न्यायपालिका में आने वाले प्रत्येक फरियादी को उचित न्याय मिले इसका ध्यान रखा जाए। तत्थ्यों को सही रूप से प्रस्तुत करें।

 उन्होंने कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधी के परिजनों को कानूनी पचड़े में फंसाने से बचना चाहिए। उन्होंने बार और बैंच से अनुरोध किया खुशनुमा माहौल बनाकर कार्य करें। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने वकीलों के चैंबर, बार भवन के विस्तार आदि मांगों पर न्यायमूर्ति का ध्यानाकर्षित कराया और उन्हें अभिनंदन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष शीशराम कंसवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला जज एसएमडी दानिश, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनी शुक्ला, सिविल जज जूनियर डिवीजन रश्मि गोयल, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ममता पंत, अपर न्यायाधीश पारिवारिक अरविंद त्रिपाठी, अधिवक्ता जय सिंह रावत, सुनील नवानी, महावीर नेगी, अजय ठाकुर, एलएम कपरवाण, ललित मटेला, आशीष बहुगुणा, अतुल यादव आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें