टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पुणे के बीच तकनीकी सलाहकार के रूप में टीएचडीसीआईएल की ओर से तकनीकी सेवाएं प्रदान करने के लिए टीएचडीसी के कॉरपोरेट कार्यालय ऋषिकेश में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन में टीएचडीसीआईएल खंबात की घाट के कट और कवर हिस्से में ऊर्ध्वाधर ढलानों सतारा छोर के एल/एस, सतारा छोर के आर/एस और पुणे छोर के आर/एस पोर्टल की सीमा क्षेत्र के भीतर और राष्ट्रीय राजमार्ग- 48 के खंबात की घाट खंड पर नई छह लेन सुरंग के निर्माण और कार्यान्वयन के दौरान महाराष्ट्र राज्य में स्थित 771.730 किमी से 782.00 किमी तक के मार्ग के लिए प्रभावी लागत उपाय सुझाने के लिए तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगा।
टीएचडीसीआईएल साइट विशिष्ट चुनौतियों को कारगर नीति से निपटाने के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ साथ लचीले उपचार उपायों के साथ प्रभावित मार्ग को शामिल करते हुए नवीनतम तकनीक और कार्यप्रणाली को अपनाएगा। टीएचडीसीआईएल और एनएचएआई का यह कदम महाराष्ट्र राज्य में एनएच 48 पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षित आवाजाही प्रदान करेगा।
इस मौके पर टीएचडीसीआईएल से मुख्य महाप्रबंधक (जीएंडजी) संजय गोयल, अपर महाप्रबंधक (डिजाइन) नीरज अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (जीएंडजी) अमलेंदु त्रिपाठी, अमित श्याम गुप्ता, आर संपत कुमार आदि शामिल रहे।