फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सामाजिक विज्ञान महोत्सव में ठांगर के छात्रों का रहा दबदबा

Mon, 16 Nov 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राइंका लक्ष्मण झूला में हुआ सामाजिक विज्ञान महोत्सव व मेरा गांव मेरा गौरव प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

यमकेश्वर। जीआईसी लक्ष्मण झूला में सामाजिक विज्ञान महोत्सव व मेरा गांव मेरा गौरव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामाजिक विज्ञान महोत्सव में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि मेरा गांव मेरा गौरव प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चल-अचल मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर की कक्षा 8 की अंशिका ने प्रथम, जीआईसी लक्ष्मण झूला की कक्षा 7 की अंशु ने द्वितीय स्थान व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमोला के कक्षा 7 के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राउप्रा विद्यालय ठांगर की कक्षा 8 की छात्रा सिया प्रथम, राउप्रा विद्यालय मराल की कक्षा 7 की छात्रा मानसी द्वितीय व राउप्रा विद्यालय अमोला की कक्षा 7 की अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में राउप्रा विद्यालय ठांगर के कक्षा 8 के हन्नी प्रथम, जीआईसी हीराखाल के कक्षा 8 के आदर्श ने द्वितीय व जीआईसी बंचूरी की कक्षा 7 की आंशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हुनर से आत्मनिर्भरता प्रतियोगिता में राउ प्रा विद्यालय मराल की कक्षा 7 की इशिका प्रथम, राउमा विद्यालय सिगड्डी के कक्षा 10 के अभिषेक द्वितीय व राउमा विद्यालय गैंडखाल के कक्षा 10 के उमेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में राउमा विद्यालय सिगड्डी की कक्षा 8 की छात्रा राशि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में उप शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर मनीष मोहन नेगी ने प्रशस्ति पत्र देकर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें