फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तेलीवाला का पेयजल संकट हुआ दूर, नए ट्यूबवेल से मिलेगा पानी

Sat, 28 Mar 2026 02:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में इस बार तेलीवाला समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत मिलेगी। तेलीवाला में जल संस्थान की ओर से बनाए गए ट्यूबवेल में पानी आ गया। लाइनों में पानी छोड़ने के साथ टेस्टिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन




कई दशकों से तेलीवाला क्षेत्र को पांच किमी दूर डोईवाला से जल संस्थान पेयजल आपूर्ति कर रहा था। घरों तक पानी पहुंचने में लो प्रेशर से लेकर अन्य समस्याएं आ रही थी। नगर पालिका नियामवाला सभासद रियासत अली मोंटी के प्रयासों से नगर पालिका डोईवाला ने ट्यूबवेल बनाने के लिए जल संस्थान को 15वें वित्त से लगभग 50 लाख की धनराशि मुहैया कराई थी। जिससे जल संस्थान ने तेलीवाला में नया ट्यूबवेल बना दिया है।

जल संस्थान ने टेस्टिंग शुरू करते हुए पेयजल लाइनों में पानी छोड़ दिया है। नगर पालिका सभासद रियासत अली मोंटी ने बताया कि पेयजल ट्यूबवेल बन जाने से डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से पेयजल मिल सकेगा। गर्मियों में क्षेत्र के लोगों को राहत रहेगी।
विज्ञापन




जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि तेलीवाला में नए ट्यूबवेल से टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। चेक किया जा रहा है कि पानी का प्रेशर कितना है और जरूरत कितने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें