हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने घोषित करते हुए सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले छात्र अक्षित और छात्रा प्राची को सम्मानित किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। कक्षा नौ की छात्रा खुशी को इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के विकास के लिए व्यवसायी राकेश कुमार गुप्ता ने 2.51 लाख, सचिन जैन ने स्मार्ट बोर्ड और दस कंप्यूटर, राजवीर खत्री ने प्रयोगशाला और खेल सामग्री देने की घोषणा की।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वागींण विकास पर ध्यान दे रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. महेश गुप्ता, राजेन्द्र बडोनी, ईश्वरचंद अग्रवाल, चंद्रकला ध्यानी, प्रीतम पाल, नरेन्द्र गोयल, बॉबी शर्मा,संजीत पांडे, नरेश बलूनी, संदीप, मनिंदर, संगीता, ऋतु पाल, विजयलक्ष्मी, सुशीला आदि मौजूद रहे।