फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: तहसील दिवस पांच शिकायतें दर्ज, कम आए फरियादी

Wed, 04 Aug 2021 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो राजीव कुमार, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty
विज्ञापन
तहसील दिवस का प्रचार प्रसार न होने से पर्याप्त फरियादी नहीं आए। पांच शिकायतें ही दर्ज की गई। जिसमें एक शिकायत का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस पर अधिकारी ज्यादा और फरियादी कम दिखे।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसीलदार डॉ.अमृता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील प्रशासन की ओर से तहसील दिवस को प्रचार प्रसार न करने से उम्मीद के अनुरूप फरियादी नहीं आ पाए। तहसील दिवस सुबह 11 बजे से एक बजे तक चला। बैठक में पांच लोग ही तहसील दिवस पर पहुंचे।

बैठक में नगर निगम, पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, ऊर्जा निगम, श्रम विभाग, लोनिवि, बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारी मौजूद थे। तहसीलदार ने मौके पर एक शिकायत का समाधान किया।
विज्ञापन


पांच शिकायतों में दो समाज कल्याण विभाग, एक बाल विकास परियोजना विभाग, एक राजस्व विभाग, एक लोनिवि से संबंधित थी। राजस्व विभाग वाली शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मौके पर नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो प्रमोद कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप, एसएनए विनोद लाल, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें