फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी बांध प्रभावितों का फूटा गुस्सा

Tue, 27 Sep 2016 01:11 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्व ग्राम का दर्जा देने और भूमिधरी का अधिकार देने की मांग को लेकर टिहरी बांध प्रभावित पशुलोक के विस्थापितों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। तहसील का घेराव कर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बांध प्रभावितों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। मांग पर जल्द कार्रवाई न होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी। अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग के समर्थन में पिछले 64 दिनों से चले आ रहे क्रमिक धरने को क्रमिक अनशन में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


आमबाग, पशुलोक क्षेत्र में निवासरत टिहरी और कोटेश्वर बांध प्रभावित लोग भूमिधरी का अधिकार देने और राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर 25 जुलाई से आंदोलनरत हैं। मांग के समर्थन में वे प्रतिदिन सामुदायिक मिलन केंद्र में क्रमिक धरना देते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से उन्हें जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। 22 अगस्त को सीएम ने राजस्व सचिव को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देेश भी जारी किए गए थे। प्रभावितों का कहना है कि शासन स्तर पर उनकी मांगों पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

आक्रोशित बांध प्रभावित आज भारी संख्या में जुलूस-प्रदर्शन करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान हरि सिंह भंडारी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। एक घंटे तक उन्होंने मांगों को लेकर तहसील का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि राजस्व ग्राम का दर्जा न मिलने के कारण उनके क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। रास्तों और संपर्क मार्गों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। राजस्व ग्राम का दर्जा न मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों को समाज कल्याण की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बाद में उन्होंने मांग के संबंध में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जुलूस-प्रदर्शन में बिजेंद्र गुलियाल, जगदंबा रतूड़ी, मनीष मैठाणी, प्रताप पंवार, सूरत सिंह राणा, वीरेंद्र जोशी, प्रताप सिंह राणा, पार्वती नेगी, पार्वती बुटोला, प्रर्मिला रतूड़ी व कुशाल सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन शुरू
ऋषिकेश। टिहरी बांध प्रभावितों ने भूमिधरी अधिकार और राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर पिछले 64 दिनों से चले आ रहे क्रमिक धरने को सोमवार से क्रमिक अनशन में तब्दील कर दिया। कहाकि जल्द मांग नहीं मानी गई तो भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा। पहले दिन क्रमिक अनशन पर नीलम नौटियाल, लक्ष्मी खंडूरी, सीता नौटियाल, लज्जा नौटियाल बैठी रही। संचालन इंदु बहुगुणा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें