फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धारी, सुमेरपुर, घोलतीर और गौचर रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए खुली तकनीकी बिड

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेलवे परियोजना के चार स्टेशनों के निर्माण लिए शुक्रवार को निविदाओं की तकनीकी बिड खोल दी गई है। दिसंबर के अंत तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे। परियोजना में कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें से दो स्टेशनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि दो स्टेशनों का निर्माण गतिमान है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के धारीदेवी, सुमेरपुर, घोलतीर व गौचर स्टेशनों के निर्माण के लिए शुक्रवार को निविदाओं की तकनीकी बिड खोली गई। पांच कंपनियों ने निविदाएं डाली थीं। दिसंबर के अंत तक वित्तीय बिड भी खोल दी जाएगी। परियोजना में स्टेशनों का निर्माण चार पैकेजों में किया जा रहा है। पहले पैकेज के तहत 60 करोड़ की लागत से व्यासी और शिवपुरी, दूसरे पैकेज में 126 करोड़ की लागत से सौड़ जनासू, मलेथा और श्रीनगर स्टेशन, तीसरे पैकेज में 166 करोड़ की लागत से धारी, सुमेरपुर, घोलतीर व गौचर स्टेशन और चौथे पैकेज में 213 करोड़ की लागत से कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। परियोजना में कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें से वीरभद्र और योगनगरी का निमार्ण 2020 में पूर्ण हो चुका है। वहीं शिवपुरी और व्यासी स्टेशनों का निर्माण गतिमान है। सभी रेलवे स्टेशनों के निर्माण की लागत करीब 550 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

- चार स्टेशनों के निर्माण के लिए शुक्रवार को तकनीकी बिड खोल दी गई हैं। दिसंबर के अंत तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। परियोजना के सभी रेलवे स्टेशनों का निर्माण चार पैकेजों के तहत किया जा रहा है। -ओपी मालगुड़ी, उप महाप्रबंधक, सिविल, आरवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें