फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, मिठाई आदि के पांच नमूने लिए

विज्ञापन
भानियावाला में सैंपलिंग की कार्यवाही करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को भानियावाला, अठूरवाला, जौलीग्रांट आदि कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। भानियावाला की दो मिठाई की दुकानों में खुली मिठाई की ट्रे पर बेस्ट बिफोर और निर्माण तिथि अंकित नहीं होने पर नोटिस जारी किया। टीम ने दूध, मिठाई समेत पांच खाने के समान के नमूने लिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा निरीक्षक संजय तिवारी के नेतृत्व में टीम ने एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई, टमाटो सॉस, रस्क, िरयल जूस आदि के नमूने लिए। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि मिठाई दुकानों में खुली मिठाई की ट्रे पर उसकी निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी दुकानदारों को नए नियम के संबध में जानकारी दी गई है। बताया कि त्योहारों को देखते हुए विभागीय टीम सक्रिय होकर काम कर रही है। इस दौरान सुपरवाइजर अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें