फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसके साथ ही निकले मनोज के हत्यारे

विज्ञापन
केशवपुरी बस्ती में टेंट का काम करने वाले हत्या के आरोपी । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। दो दिन पहले केशवपुरी बस्ती हाट बाजार में बस्ती निवासी युवक मनोज की हत्या उसके साथ टैंट का काम करने वाले दो अन्य साथियों ने ही की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पूर्व मनोज का शव झाड़ियों में मिला था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह केशवपुरी बस्ती हाट बाजार में मनोज (30) पुत्र राजकुमार का शव बरामद किया गया था। सिर पर गंभीर चोटें होने से शुरू से ही हत्या का मामला लग रहा था। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद मामले का खुलासा कर दिया है। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने वर्मा टैंट हाऊस के गोदाम के सीसीटीवी फुटेज में दो लोग संदिग्ध लगे तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी अंकित पुत्र विरेन्द्र हाल निवासी वर्मा टैंट गोदाम केशवपुरी बस्ती, मूल निवासी आलमपुर गंगा थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश और चंद्रकिशोर ऊर्फ पप्पू पुत्र चमनलाल निवासी इंडेन गैस गोदाम राजीवनगर केशवपुरी ने बताया कि दोनो टैंट हाउस में काम करते हैं। मनोज और गगन भी उनके साथ काम करते है। चार नवंबर को कुआंवाला में टैंट का काम किया था। काम के बाद वह लौट आए थे। दोनो आरोपी शराब पीकर गोदाम पर सो गए थे। साढ़े पांच बजे मनोज पैसे लेने आया था। टैंट हाऊस गोदाम पर मालिक नहीं मिला तो मनोज वापस चला गया। रात आठ बजे एक बार फिर से मनोज पैसे लेने आया तो पप्पू ने उसे गोदाम से धक्का देकर भगा दिया। जिससे वह गाली गलौज करने लगा। नशे में धुत्त अंकित ने गुस्से में मनोज के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। घायलवस्था में छोड़कर अंकित और पप्पू गोदाम आ गए। खाना खाने के बाद दोनों सो गए। सुबह लंबू नाम के एक व्यक्ति ने पप्पू को मनोज के मरने की खबर दी। इसके बाद अंकित और पप्पू ने मनोज की मौत की सूचना उसकी बहन और जीजा को दी। पुलिस टीम में सीओ अनुज कुमार, एसएसआई महावीर रावत, एसआई कमलेश गौड, एसआई एसपी चमोली, एसआई सतेन्द्र भंडारी, एसआई राजेन्द्र रावत और सर्विलांस टीम की प्रभारी एसओजी प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल, एसआई मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें