श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और झांकियों का आयोजन किया गया। डोईवाला क्षेत्र में शक्ति भवन मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला में स्थित मंदिर, गोवर्धन मंदिर समेत तमाम मुख्य मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। देर रात तक मंदिरों में श्री हरि संकीर्तन और भजन की प्रस्तुतियां दी गई। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गई। जौलीग्रांट स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर परिसर में महिलाओं की ओर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सरिता जोशी, रीना चौहान, निर्मला, रेखा, दमयंती, क्वांरा देवी आदि मौजूद थे।
प्राचीन शिव मंदिर कान्हरवाला में भी मंदिर कमेटी की ओर से कान्हा की पूजा अर्चना और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर में झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पंडित राजेंद्र भट्ट, दिगंबर बिष्ट, देवेंद्र सिंह चौहान, महावीर गुप्ता, देवेंद्र सेमल्टी, बचन सिंह, राजेंद्र रावत, कुन्ना चौहान, हरपाल सैनी, पदम सिंह, भुवनेश्वरी देवी, निर्मला सेठी, रितेश सैनी, सरोज आदि मौजूद थे। माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला में कार्यक्रम हुआ। यहां प्रधानाचार्य डॉ एमके बंसल ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र से प्रेरणा लेने का आहवान किया। पेन इंडिया स्कूल भानियावाला में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। पर्व के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थापक अनूप रावत,संतोष बुडाकोटि, ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, कामिनी, नसरीन, दीपा आदि थे।
दूसरी ओर भारतीय लोक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित एकल विद्यालय बडकोट में कार्यक्रम हुआ। गढ़वाल सोशल मीडिया अधिकारी सुबोध जायसवाल, रक्षा पुंडीर, अनुजा रावत, दिव्या पंवार, सुष्मिता, वंदना, मनीषा, प्रीति आदि मौजूद थे। प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मैपल बीयर सेक्शन में पर्व के तहत सजावट की गई। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा के मनमोहन वस्त्र धारण कर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में निदेशक मनिंदर सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र कौर जुनेजा, रीता सिंह, शिल्पी आदि मौजूद थे।
धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
श्यामपुर। दून इंटरनेशल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें अरावली सदन विजेता रहा। प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा पोखरियाल, स्वाति पांडे, शिखा भंडारी, अंजना रतूड़ी, दीपक जोशी, दिव्या पैन्यूली, दीपिका नेगी, ममता नौटियाल, पीआरओ वीरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे। उधर, अमितग्राम में स्वामी ओमकारानंद स्कूल में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यातिथि पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद विपिन पंत थे।