फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीकात्मक रुप से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। कोविड-19 के कारण यात्रा को प्रतीकात्मक रूप से आयोजित किया गया। यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम को नगर भ्रमण कराया गया। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षों कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रयत्न एक सामाजिक संस्था एवं मोहल्ला समिति की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। यात्रा निकाय क्षेत्र में निकली। समिति अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा बीते चार वर्षों से धूमधाम से निकालते आ रहे हैं। लेकिन कोरोनाकाल और प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इस यात्रा को बहुत ही सूक्ष्म रूप से आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु राधे कृष्ण, राधे-राधे की धुन पर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। कार्यक्रम में मधुबन आश्रम के इस्कॉन ग्रुप ने भी अपने सभी साथियों के यात्रा में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर कमला नेगी, सखी बाबा, विधि गुप्ता, विनीता नौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, दीपक, दीनदयाल गोपाल, बाला देवी, राघव गुप्ता, मान्यता गुप्ता, अभिनव सचदेवा, राधा चौहान, राकेश अग्रवाल, सीताराम बाबा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें