फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने जमकर खेला सिंदूर

Wed, 12 Oct 2016 01:05 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
खेला सिंदूर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तपोवन स्थित लक्ष्मणचौक पर आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के 28वां दुर्गोत्सव अवसर पर मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने जमकर सिंदूर खेला। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर एक-दूसरे पर जमकर सिंदूर उड़ाया। भक्तों ने मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


दोपहर बाद भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गाजे-बाजे और माता के भजनों के साथ मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो लक्ष्मणचौक होते हुए सच्चा धाम गंगाघाट पर पहुंची। जहां भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। सैकड़ों देसी-विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साक्षी बने। मौके पर गोपाल राय, कविता कंडवाल, सुरभि शर्मा, शंकर राय, हरि सिंह रावत, दिनेश शर्मा, सागर राय, लेखराज भंडारी, विरेंद्र गुसाईं, लोकपाल ब्रह्मचारी, शंकर बनर्जी, रुपम बनर्जी आदि मौजूद रहे। 

उधर, चंद्रेश्वरनगर स्थित हनुमान मंदिर मैदान में सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति ने 27 वां दुर्गा पूजा महोत्सव पर सुबह मंत्रोच्चारण के साथ महादशमी पूजन किया। भक्तों ने हवन यज्ञ कर मां दुर्गा से परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। देरशाम कलाकारों ने हिंदी ड्रामा कर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। मौके पर दीनदयाल राजभर, गोरखनाथ राजभर, सुदर्शन यादव, रामआशीष राजभर, डीसी राजभर, उमेश राजभर, श्यामल कुमार, मुकेश राजभर, राजकुमार राजभर, प्रमोद कुुमार हिंद, विजय चौहान, सुनील गुप्ता, कुनकुन साहनी, राम दुलारे राम, धीरज कुमार मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें