फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगनगरी स्टेशन पर हुआ मालगाड़ी का सफल ट्रायल

विज्ञापन
09 योगनगरी रेलवे स्टेशन में ट्रायल को पहुंची मालगाड़ी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को 27 बोगी की मालगाड़ी लेकर डीजल इंजन ट्रायल के लिए पहुंचा। ट्रायल सफल होने पर अधिकारियों ने 16 फरवरी को यहां पैसेंजर ट्रेन के ट्रायल का संकेत दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे विकास निगम ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश में मालगाड़ी का ट्रायल किया गया। निगम के परियोजना मैंनेजर ओम प्रकाश मालगुड़ी ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है। ट्रैक पर विद्युत केबिल लाइन बिछाने के कार्य के चलते मंगलवार को डीजन इंजन रायवाला से यहां 27 बोगी मालगाड़ी लेकर पहुंचा। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के साथ बैंकर इंजन तथा ब्रेकवैन भी पहुंची। इस दौरान डिवीजनल सिग्नल एंड टेेलीकॉम अफसर नितिन प्रकाश, एके सिंह भी मौजूद रहे।
पहाड़ी रूट के लिए जरुरी है बैंकर इंजन
ऋषिकेश। रेलवे विकास निगम के परियोजना मैंनेजर ओम प्रकाश मालगुड़ी ने बताया कि पहाड़ी रूट पर ट्रेन चढ़ा पाने में दिक्कतें आती हैं। इस कारण ट्रेन को पहाड़ी मार्ग पर चढ़ाने के लिए एक इंजन बोगियों के बाद भी लगाया जाता है। इसे बैंकर इंजन कहते हैं। यह इंजन मंगलवार को योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर भी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें