फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
ओआईएमटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग की मुद्रा में छात्र और छात्राएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दीपावली के अवसर पर इग्नाइट-5 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सोमवार को राज्यमंत्री भगतराम कोठारी, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, संस्थान के प्रबंध समिति के अध्यक्ष केशव मोहन अग्रवाल, निदेशक डॉ. राजुल दत्त ने मुनिकीरेती स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। जबकि छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें मदर मिरेकल की छात्रा नीतू कुमारी प्रथम, डीएसबी का छात्रा सुजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीपक डेकोरेशन प्रतियोगिता में एनडीएस की छात्रा शेव्या प्रथम, हैप्पी होम स्कूल की छात्रा जिया नेगी द्वितीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में एनडीएस की छात्रा तनिशा रूहेला प्रथम, एनडीएसए की छात्रा श्रेया मैठाणी द्वितीय स्थान पर रहीं। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद की छात्रा आइशा नेगी प्रथम और मेघा भट्ट द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में आरएस स्कूल के छात्र तेजस भटनागर ने पहला और डीएसबी की छात्रा सोनाली कंडारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रा शिखा भट्ट पहले और खुशी चैरिटेबल स्कूल की छात्रा खुशबू दूसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में हैप्पी होम स्कूल के छात्र सुबोध कुमार ने पहला और अंबिका नेगी ने दूसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। देर शाम प्रसिद्ध गायक रिया भट्टाचार्य ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया। इस अवसर पर प्रो. प्रमोद उनियाल, डॉ. विकास गैरोला, डॉ. आम्रपाली नेगी, डॉ. राजेश मनचंदा, अनिल रणाकोटी, देवप्रिय दास, नवीन द्विवेदी, डॉ. संतोष डबराल, बबीता बिष्ट, विजयकांत ममगाईं, अंकुर तिवारी, सुनील रावत, मुकेश वर्मा, योगेश लखेड़ा, मुकेश रणाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें