फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्र-छात्राओं ने किया विज्ञान धाम का शैक्षिक भ्रमण

Wed, 24 Dec 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने किया वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) का शै​क्षिक भ्रमण। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने देहरादून स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र (विज्ञान धाम) और वन अनुसंधान संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया।

विज्ञान धाम में छात्र-छात्राओं ने जैव विविधता पार्क में विलुप्त डायनासोर को देखा। वैज्ञानिक नियमों पर आधारित बाहरी इंटरैक्टिव प्रदर्शनियां, तारामंडल और फन साइंस गैलरी, हिमालय गैलरी, फ्रंटियर्स ऑफ टेक्नोलॉजी गैलरी, थ्रीडी फिल्म आदि का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद में छात्र-छात्राओं ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) का भ्रमण किया। जहां छात्रों ने वन विकास, वन संरक्षण, वन प्रबंधन, वन अनुसंधान, वन संग्रहालय, सामाजिक वानिकी, संबंधित पैथोलाजी, लकड़ी व गैर-लकड़ी वन उत्पाद और कीट विज्ञान पर आधारित रचनात्मकता और संग्रहालयों को देखा। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षिक यात्राओं से छात्रों में समूह में रहने का व्यवहार विकसित होता है। प्राध्यापिका सफिया हसन के नेतृत्व में छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें